|
|
उपलब्ध सुविधाएं
जहाँ तक दिन प्रति दिन की गतिविधियों का संबंध है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर एक शहर की तरह स्वालम्बी है। डाकघर, बैंक, अस्पताल जैसी अधिकांश सुविधाएं परिसर में ही उपलब्ध हैं। खेलकूद गतिविधियों के लिए जिमखाना है और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए छात्र गतिविधि केन्द्र है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में तरणताल भी है जिसका उपयोग न केवल विद्यार्थी करते हैं बल्कि परिसरवासी भी करते हैं।
|
|
|
|
पुस्तकालय
केन्द्रीय पुस्तकालय मुख्य भवन के निकट में है और यह उत्कृष्ट पुस्तकालय है। ( वातानुकूलति, सीडी रोम सीसीओडी, स्वचालित रूप से पुस्तक जारी करना) आप 30 दिनों की अवधि के लिए यहाँ की पुस्तकें ले सकते हैं । कुछ पुस्तकें ( जिसे वाचनालय पुस्तक कहा जाता है) रात 10 बजे के बाद एक रात के लिए केवल पहचान पत्र पर जारी की जाती हैं। तीन छुट्टियों को छोड़कर ये सभी कार्य सालों भर बिना छुट्टी चलता रहता है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिनके माता-पिता की आय कम आय की श्रेणी में है उनके लिए प्रौद्योगिकी ऋणद पुस्तकालय एक सुविधा है। एक सत्र के लिए कम कीमत पर कुछ पुस्तकें उन्हें ऋण पर दी जातीं है। इस उद्देश्य से आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। अनु.जाति /अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को बी.सी. संग्रहण के पुस्तकें जारी की जाती है। पुस्तकालय में फोटोकॉपी की भी सुविधा है।
पुस्तकालय पेज देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
छात्रगतिविधि केन्द्र
यदि आप खेलकूद के प्रति उत्साहित है तो सैक में जिमनासियम है, क्यॉश कोर्ट है और प्रतिस्पर्धा की जिमनास्टिक सुविधा। यहाँ पर आप टीटी, कैरम, शतरंज, और ब्रिज भी खेल सकते हैं। सैक में हैम रेडियो उपकरण, इलेक्ट्रोनिक क्लब जैसी सुविधाएं विभिन्न प्रकार की शौकिया गतिविधियों की जगह हैंं। सैक में एक खुला आकाश नाट्यशाला भी है। इसका उपयोग खुले आकाश में किए जानेवाले कार्यक्रमों के लिए होता है। (मौनसून के बाद)
दीक्षांत सभागृह
विशाल दीक्षांत सभागृह विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग होता है। पैफ, मूड इंडिगो जैसी अधिकांश सास्कृतिक गतिविधियाँ इसी सभागृह में होती है। वार्षिक दीक्षांत सभा समारोह के अलावा इस दीक्षांतसभागृह में साप्ताहिक रूप में फिल्में भी दिखायीं जाती हैंं। दीक्षांत सभागृह के पीछे में संगीत कक्ष है जहाँ पर अनेक प्रकार के वाद्ययंत्र हैं। ( यहां तक कि पियानों भी है)
अस्पताल
पूर्णकालिक डॉक्टरों तथा अतिथि विशेषज्ञों के साथ 60 विस्तरवाला अस्पताल है। इस अस्पताल के पास स्वयं की पैथोलॉजिकल प्रयोगशाला, एक्सरे एवं ईसीजी है सुविधा तथा फिजियोथेरापी अनुभाग भी है। बाह्य रोगी का समय सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक है। अन्य समय में आपात् स्थिति में वार्ड में ड्यूटी पर तैनात आपका उपचार करेंगे। 5555 न. पर फोन करने पर अम्बुलेन्स उपलब्ध कराया जाता है। परीक्षा के पहले या बाद में बीमार पड़ने पर पुनः परीक्षण के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता होती है।
विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध है, वहीं संकाय और स्टाफ सदस्य को बाह्य सुविधा प्राप्त करने के लिए हर बार ` 1 देना पड़ता है।
बैंक
डाकघर
डाकघर वाइपोंइट गेट के पास स्थित है। समय 9 से 5 बजे तक है( पोस्टल ऑर्डर, पंजीकरण कार्य इत्यादि केवल 3 बजे तक होता है।
आईआईटी मार्केट
वाइपोंइटगेट के अन्दर और परिसर के बाहर दोनों ही जगहों पर मार्केंट है( बस कन्डक्टरों द्वारा इस मार्केटगेट कहा जाना अचरज की बात नहीं है। इसके अलावा पुस्तक एवं लेखन सामग्री के लिए मुख्य भवन में आईआईटी कन्जुमर्स कोपरेटिव सोसायटी है। मार्केट गेट के पास भी पुस्तक की दुकान है। छात्रावास 8 के पास एक साईकिल की दुकान है और छात्रावास 1 के पास चर्मकार की एक दुकान है। कपड़ा धोनेवाला व्यक्ति प्रायः छात्रावास में आता रहता है, नहीं तो छात्रावास 8 के पीछे भी एक लॉन्ड्री है।
प्रिंटिंग प्रेस
प्रिंटिंग प्रेस हमारे छात्रों के कई प्रकाशनों को मुद्रित करता है। अन्य चीजों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से संबंधित किसी भी उद्देश्य के लिए पूर्ण लेखन सामग्री, पुस्तिकाएं, प्रपत्र इत्यादि हैं।
आई डी सी प्रेक्षागृह
औद्योगिकी अभिकल्प केंद्र का एक अपना प्रेक्षागृह है। इसका मूवी क्लब है जिसकी सदस्यता प्रति सत्र ` 50 पर आई डी सी के सभी लोगों मिलती है। इसकी गतिविधि गुरुवार को साप्ताहिक फ़िल्म प्रदर्शन सहित संस्थान संगोष्ठी, व्याख्यान, इत्यादि आयोजित करने की अनुमति दी जाती है
पहाड़ियाँ एवं सरोवर
भा.प्रौ.सं. का परिसर विश्व में सबसे सुन्दर परिसरों में से एक है। परिवेश को निर्मल और मोहनक बनाने के लिए प्रकृति ने हमें दो सुहावने सरोवर और दो पहाड़ियाँ दी हैं । एक सरोवर पवई है जो मुंबई के अधिकांश भाग को जलापूर्ति करता है। दूसरा विहार सरोवर है जो चोरो ओर से पहाड़ियों से घिरा है इससे सूर्यास्त बहुत ही सुहावना हो जाता है वही यह अरूणोदय का दृश्य तथा परावर्तन से जल में आकाश के परिवर्तनशीन रंगों का नज़ारा प्रस्तुत कर आखों की प्यास को बुझाता है और मन को तरोताज़ा कर देता है।
सुरक्षा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के पास एक बड़ा और कुशल सुरक्षा बल है। यह आवासीय क्षेत्रों, गेट इत्यादि सहित सभी भवनों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। परिसर की सभी जगहों से पहुचने लायक स्थानों पर सुरक्षा क्योसकी हैं।
|
|
|