Academics Homepage
ज्ञानम् परमम् ध्येयम् भा.प्रौ.सं. साइट |लोग तथा सम्पर्क  |शैक्षिक-साइट मैप


शैक्षिक वर्ष (2009-10) में एम.टेक कार्यक्रम में दाखिला के लिए

  • लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों (पीएस/एसडबल्यू/आईएस) गेट -
       यांत्रिकी अभियांत्रिकी एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के लिए

  • संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग में लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची
      (आर ए/एस डब्लू/पी एस/आई एस वर्ग के अंतर्गत)

  • (सीधे दाखला) के लिए प्रस्ताव पत्र की नमूना प्रति

  • गेट स्कोर के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची (सीधे दाखला) घोषित


  • लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार आमंत्रण पत्र की नमूना प्रति
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार की न्यूनतम सीमा
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार की समय सारणीअद्यतन
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची (पी एस/आई एस/एस डब्ल्यू) (बिना गेट)
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची (पी एस/आई एस/एस डब्ल्यू) (गेट)
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची (शिक्षण सहायता वृत्ति)
    लिखित परीक्षा तथा /अथवा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची (पी एस/आई एस/एस डब्ल्यू) गेट- यांत्रिकी अभियांत्रिकी तथा विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के लिए
    ऑनलाइन एम. टेक. आवेदन (अपनी स्थिति को यहाँ देखें)
    सूचना पुस्तिका (2009-10)
    सूचना पुस्तिका में सुधार/अद्यतन
    उद्देश्य के विवरण (2009-10) बंद
    विज्ञापन के विवरण बंद
    आवेदन प्रपत्र डाऊनलोड करने योग्य बंद
    ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र बंद
    अन्य पिछडे वर्ग आरक्षण अद्यतन के लिए


    एम. टेक प्रदान करनेवाले विभाग

    (विभिन्न विभागों के लिंक पर क्लिक कर के उनके द्वारा दी जाने वाले विशेषज्ञता के क्षेत्र को देखे )
    गेट
    सूचना पुस्तिका

    आवेदन वर्ग एवं वित्तीय सहायता

    • शिक्षण सहायतावृत्ति (टी ए)

      1. वैध गेट स्कोअर रखने वाले विद्यार्थियों को ही शिक्षण सहायतावृत्ति के लिए विचार किया जाएगा ।
      2. सहायतावृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र को सप्ताह में 8 घंटे तक जैसा की विभाग द्वारा दायित्व दिया जाता है, शिक्षण एवं अनुसंधान में सहायता करना अपेक्षित होगा ।
      3. सहायतावृत्ति इस शर्त पर जारी रहेगी कि विभाग/केन्द्र द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्पादन संतोष जनक है साथ ही साथ शैक्षिक निष्पादन संतोषप्रद है । (प्रत्येक सत्र के अंत में एस पी आई/सी पी आई 6.00 तक बना रहा है)।
      4. सहायतावृत्ति अधिकतम 24 महीने की अवधि तक उपलब्ध रहेगी । शिक्षण सहायतावृत्ति पाने वाले छात्र को दो वर्षों में एम.टेक करना होगा ।
        वैमानिकी अनुसंधान एवं विज्ञान बोर्ड (ए आर डी बी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डी एस टी) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी एस आई आर) आदि जैसे एजेन्सियों से अध्येतावृत्ति भी उपलब्ध है ।


    • अनुसंधान सहायतावृत्ति (आर ए)

      आवश्यकता के अनुसार, हर विभाग प्रतिवर्ष एक अनुसंधान सहायक को प्रवेश दे सकता है ।

      1. वैध गेट स्कोर वाले विद्यार्थियों को अनुसंधान सहायतावृत्ति के लिए विचार किया जाएगा ।

      2. इन अनुसंधान सहायकों को प्रयोगशालाओं की देखरेख करनी होगी तथा अध्यापन में सहायता अथवा विभागाध्यक्ष द्वारा दिया गया अनुसंधान कार्य अथवा अन्य कार्य भी करना होगा ।

      3. उन्हें एक सप्ताह में लगभग 20 घंटे कार्य करना होगा । उन्हें एम टेक कार्यक्रम 3वर्ष में पूर्ण करना है ।


    • परियोजना स्टाफ (पी एस)

      परियोजना स्टाफ को संबंधित परियोजना के प्रधान अन्वेषक द्वारा दिए गए दायित्वों में सहायता करनी होगी ।

      1. इस वर्ग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थी के पास या तो वैध गेट स्कोर होना चाहिए या 2 वर्षों का संबंधित कार्य का अनुभव ।
      2. उन्हें एक सप्ताह में 10 घंटे कार्य करना होगा ।
      3. इस एम. टेक शैक्षिक कार्यक्रम की अधिकतम अवधि 3वर्षों की होगी ।


    • संस्थान स्टाफ

      संस्थान के स्थायी कर्मचारी जिन्होंने संस्थान में दो वर्षों से अधिक समय तक कार्य किया है, इस एम.टेक. कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं । दाखिला के मानदण्ड वही हैं जो प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए हैं ।


    • स्व वित्त पोषण

      स्व वित्त पोषित वर्ग के अन्तर्गत संस्थान सीमित संख्या में छात्रों को दाखिला उनके गेट प्रसेंटाइल एवं लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर देता है । इन विद्यार्थियों को स्वयं की वित्तीय सहायता करनी होगी ।



    • टी ए, एस एफ, पी एस एवं आर ए वर्ग के अन्तर्गत आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों के पास वैध गेट स्कोर अवश्य होनी चाहिए ।
    • प्रायोजित वर्ग

      अपने कर्मचारियों (परियोजना एवं संस्थान कर्मचारियों को ) साथ ही साथ उद्योगों में कार्य करनेवाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्थान एम.टेक कार्यक्रम में सीमित संख्या में प्रायोजित अभ्यर्थियों को दाखिला देता है । यह आशा की जाती है कि ऐसे अभ्यर्थी इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कर उन संगठनों के लिए कार्य करने में अच्छी कुशलता प्राप्त करेंगे,जिन्होंने उन्हें प्रायोजित किया है ।

      मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों के प्रायोजित अभ्यर्थी जो वैध गेट स्कोर तथा कुछ प्रोफेशनल अनुभव रखते हैं उन्हें चयन के समय वैध गेट स्कोर रखनेवाले अन्य अभ्यर्थियों के बराबर ही माना जाएगा ।

      दो वर्षों से अधिक के प्रोफेशनल अनुभव रखने वाले बिना स्कोर के प्रायोजित अभ्यर्थी भी दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं । उनका चयन लिखित परीक्षा तथा संस्थान के द्वारा आयोजित साक्षात्कार में संतोष जनक प्रदर्शन की शर्त पर होगा ।

    टिप्पणी : अधिक विवरण के लिए एम.टेक. पुस्तिका को देखें


    शुल्क ढांचा

    सामान्य
    शुल्क छात्रावास
    में रहनेवाले छात्र
    छात्रावास में नहीं
    रहनेवाले छात्र
    दाखिला के समय* रु. रु.
    दाखिला शुल्क 1425 1425
    प्रति सत्र शुल्क** 7050 3650
    जमा राशि 30002000
    वार्षिक शुल्क 126 126
    कुल योग 11601 7201
    टिप्पणी :  शुल्क ढांचा के विवरण के लिए पुस्तिका को देखें ।
    *   किसी हालत में भुगतान वापसी योग्य नहीं है । सूचना प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए शुल्क भुगतान ढांचा पुस्तिका में देखें ।




    divider
    URL: http://www.iitb.ac.in/academic/   
    Copyright © Year 2004 IITB.All rights reserved
    Indian Institute of Technology Bombay(IITB),Powai,Mumbai-400 076.
    +91-22-2572 2545. Fax:+91-022-2576 4041