अवर स्नातक अनुसंधान के अवसर ( यूरोप ) के लक्ष्य क्या हैं?
उत्कृष्ट शैक्षिक निष्पादन करनेवाले अवर स्नातक विद्यार्थी जो मेधावी हैं, को चल रही परियोजनाओं में अनुसंधान कार्य करने का / ज्ञान प्राप्त करने का एक अवसर प्रदान करना है।
इसे प्राप्त करने के लिए कौन विचार कर सकते हैं?
अगर आपकी सी पी आई अच्छी है ( कम से कम 8.5), और आप अतिरिक्त कार्य कर सकते हैं , और अनुसंधान में योगदान करने के लिए इच्छुक हैं , तो आप इसका चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा कोई अन्य पूर्व अनिवार्यताएं नहीं हैं।
एक विद्यार्थी को इसे क्यों करना चाहिए ?
यह विद्यार्थी को अनुसंधान मेंं सहभागी होने तथा अपनी अनुसंधान अभिरुचि को सिद्ध करने का चुनौतीपूर्ण अवसर देगा
क्या अवर स्नातक अनुसंधान के अवसर ( यूरोप ) एक पाठ्यक्रम है या परियोजना हैं?
अवर स्नातक अनुसंधान के अवसर ( यूरोप ), एक परियोजना में सहभागी होना और अनुसंधान कार्य करना शामिल है।
अवर स्नातक अनुसंधान के अवसर ( यूरोप ) में कार्य कौन कर सकते हैं ?
जे ईई के माध्यमक से प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थी। द्वि-उपाधि के विद्यार्थी केवल UROP01 कर सकते हैं।
अवर स्नातक अनुसंधान के अवसर ( UROP) का स्तर क्या है?
आरंभ में इसे UROP01, कहा जाता था । सस्थान में यह किसी भी परियोजना में अनुसंधान का ज्ञान पाने के लिए है। इसके लिए कोई अंक नहीं हैं । आपके ग्रेड कार्ड में अंकित होने के लिए इसे संतोष जनक करना चाहिए। UROP02 चरण 1 की और UROP03 चरण 2 की परियोजना हैं। UROP अनुसंधान कार्य को निरूपित करता है, जहाँ पर विद्यार्थियों से आशा की जाती है कि चल रही परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
क्या दोनों स्तरों के UROP को करना जरूरी है ?
दोनों ही स्तर स्वतंत्र हैं । आप दोनों में से किसी एक या दोनों ही कर सकते हैं।
क्या आप इसे पी टी. के साथ जोड़ सकते हैं। ?
हाँ , यह संभव है ( नीचे देखें ). तथापि , जब ये भिन्न ग्रीष्मकाल में है तो आप दोनो भी कर सकते हैं।
संकाय से UROP के प्रस्ताव :
संकाय, चल रही परियोजना के साथ एक मानक प्रपत्र में विभागीय अवर स्नातक समिति को प्रस्ताव दे सकते हैं। (नीचे देखें।)
एक उपयुक्त स्तर और यथोचित मात्रा में जानकारी / अनुभव देने के लिए उस कार्य को स्पष्ट रूप से पारिभाषित किया गया है , यह सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अवर स्नातक समिति उस प्रस्ताव की समीक्षा करेगी।
सभी उपलब्ध और अनुमोदित प्रस्तावों को, एक की सूची बनाकर विभाग के होम पेज पर रखना चाहिए
हरेक विभाग विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें आबंटित करने के लिए एक प्रक्रियाविधि निर्धारित करेगा।
UROP01 ( अनुसंधान ज्ञान )
सामान्यतः छह महीने की अवधि की है।
वर्ष में जनवरी से - जून या जून से नवम्बर तक संचालित होता है।
एक विद्यार्थी से आशा होती है कि सत्र पाठ्यक्रम कार्य के समय, सप्ताह में लगभग 8 घंटे कार्य करेंगे और ग्रीष्म अवकाश की अवधि में पूरे समय कार्य करेंगे ।
यदि पी टी के निर्धारित समय में UROP01 की अवधि भी शामिल है तो इसे पी टी, के साथ जोड़ा जा सकता है।
विद्यार्थी को अनुसंधान अनुदान से प्रतिमाह ` 1,500-2000 का भुगतान किया जा सकता है।
UROP01 के लिए विद्यार्थी को औपचारिक रूप से शैक्षिक कार्यालय में पंजीयन कराना चाहिए
विद्यार्थी अध्ययन का अपना पहला वर्ष पूरा करने के बाद आवेदन कर सकता है।
विद्यार्थियों से नवम्बर और अप्रैल में ही आवेदन आमंत्रित कर प्रक्रियाविध कर लेना चाहिए ताकि उपर्युक्त अवधि के अनुसार कार्य शुरु हो सके।
इस अवधि में विद्यार्थी को छुट्टी नहीं लेनी चाहिए
विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी विभाग में UROP01 ले सकता है।
अपेक्षा की जाती है कि इस कार्य की प्रकृति, विकासात्कम एवं प्रायोगिक हो
नियमित कार्य, अभिरूचि, और चल रहे कार्य में योगदान के आधार पर पर्यवेक्षक संकाय द्वारा विद्यार्थी का मूल्यांकन किया जाएगा। इस अवधि के अंत में शैक्षिक कार्यालय को पास / फेल ग्रेड भेज देना चाहिए
"UROP01 : अनुसंधान अनुभव " केवल उन विद्यार्थियों के ग्रेड कार्ड पर लिखा जाएगा जिन्हें ग्रेड कार्ड मिलता है।
विद्यार्थियों के असंतोषजनक कार्य रहने पर पर्यवेक्षण करनेवाले संकाय किसी भी समय UROP01 को समाप्त कर सकते हैं।
UROP02 + UROP03 : अनुसंधान परियोजना
ये परियोजनाएं उपाधि परियोजना कार्य के बदले में हैं , इनके वही क्रेडिट मिलते हैं। द्वि- उपाधि के विद्यार्थियों को यह उपलब्ध नहीं है।
विद्यार्थियों से अपेक्षा होती है कि चल रही परियोजनाओं में योगदान करें। कार्य का फल इस प्रकार का हो कि यह सम्मेलनों / पत्रिकाओं में प्रकाशन योग्य अभिपत्र हो
कार्य असंतोषजनक अथवा अपर्याप्त रहने पर ,विद्यार्थियों के पंजीयन इनके लिए सामान्य उपाधि परियोजना में बदल दी जाएगी। BB ग्रेड से नीचे का ग्रेड स्वतः ही पंजीयन को मानक बी.टेक परियोजना में बदल देगा।
अनुसंधान परियोजना का मूल्यांकन एक पैनल द्वारा यह सुनिश्चत करने के लिए होगा कि योगदान का स्तर एक औसतन परियोजना के स्तर से ऊँचा है। ( यह प्रारूपिक-स्तर की परियोजना है)
यह अवधि सामान्यतः उपाधि परियोजना के समान ही होगी; पूर्व का अथवा आगामी ग्रीष्म अवकाश को एक साथ किया जा सकता है।
विद्यार्थियों को इन्हें अपने विभाग से ही लेना चाहिए ।
विद्यार्थियों को अनुसंधान अथवा परामशर्द परियोजना से प्रतिमाह ` 3000/की वृतिका मिलेगी
कार्य का स्तर और मात्रा समुचित नहीं रहने के मामले में पर्यवेक्षक अनुसंधान परियोजना को समाप्त कर इसे सामान्य उपाधि परियोजना में बदल सकते हैं।
ग्रेड रिपोर्ट में इन परियोजनाओं को अनुसंधान परियोजना के रूप में अंकित किया जाएगा ।
UROP प्रस्ताव के लिए फोर्मेट
संकाय सदस्यों से UROP प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए विभागों को निम्नांकित फोर्मेट का सुझाव दिया जाता है। :
UROP का स्तर
संकाय का नाम
इस कार्य में संलग्न अन्य संकाय
अनुसंधान के क्षेत्र
परियोजना का शीर्षक
चल रहे कार्य के विवरण : लक्ष्य , उल्लेखनीय प्रगति, योजना, अनुदान, प्रकाशन, इत्यादि देते हुए।
विद्यार्थियों से अपेक्षित कार्य
मूल्यांकन के मानदंड
विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता
आबंटन के लिए फोर्मेट :
विद्यार्थियों को UROP का विषय आवबंटित करने के लिए विभोगों को निम्नांकित फोर्मेट का सुझाव दिया जाता है।
UROP का स्तर
विद्यार्थी का नाम
विद्यार्थी का रोल न. एवं सी पी आई
विद्यार्थी का विभाग
परियोजना के शीर्षक
पर्यवेक्षक संकाय का नाम
UROP की अवधि
क्या पी टी भी शामिल किया जा रहा है। (हाँ/नहीं)
विद्यार्थी के लिए स्टाइपेन्ड एवं परियोजना कूट (जैसा कि लागू है। )
विद्यार्थी, संकाय और विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर
विभाग से स्वीकृत विद्यार्थियो के परियोजना आबंटन की पुष्टि एवं आगे की कार्यविधि के लिए विभागाध्यक्ष के माध्यम से संकायाध्यक्ष ( छात्र कार्य) को परियोजना प्रस्ताव भेज देना चाहिए
प्रक्रियाविधि
UROP दो स्तरों में उपलब्ध हैं, दोनों एक दूसरे से स्वतंत्र हैं । पाठ्यक्रम कोड के सामान ही इनका कोड होगा ताकि इनका अंकन ग्रेड रिपोर्ट में हो सके।
UROP01 : अवर स्नातक अनुसंधान अनुभव
UROP02 : अवर स्नातक अनुसंधान परियोजना , चरण 1
UROP03 : अवर स्नातक अनुसंधान परियोजना , चरण 2
UROP01 विद्यार्थी को दिए गए कार्य उनके द्वारा संतोष जनक करने पर ही ग्रेड रिपोर्ट में अंकित होगा । विद्यार्थी से अपेक्षा होगी कि प्रतिसप्ताह लगभग 8 घंटे का समय दें ।
UROP02/UROP03, अनुसंधान परियोजना होने के कारण, यह अपेक्षित होता है कि कार्य में सही मौलिकता के साथ यह अनुसंधान अभिमुखी हो । अपेक्षा की जाती है कि कार्य की मात्रा और स्तर , सामान्य बी.टेक परियोजना से बहुत ही उच्च स्तरीय हो और यह एक प्रकाशन में परिणत हो सके । इनका मूल्यांकन ग्रेड AA, AB और BB होता है। यदि मौलिकता का स्तर सही नहीं है तो इन परियोजनाओं को सामान्य बी.टेक परियोजना में बदल दिया जाता है ( मूल्यांक के पहले या मूल्यांकर के किसी भी चरण में)
UROP02/UROP03 का मूल्यांकन एम टेक परियोजना के सामान ही स्वतंत्र पैनल द्वारा ( बी.टेक परियोजना से अलग) होना चाहिए । UROP01 का मूल्यांकन कार्य पर्यवेक्षण करने वाले संकाय द्वारा होना चाहिए ।
संकाय UROP का विषय बहुत पहले ही धोषित कर देंगे। विभाग के डी. यू .जी सी. द्वारा UROP के रूप में एक विषय स्वीकृत होगा। इस प्रस्ताव में अनुसंधान कार्य की प्रकृति, कार्य के बृहतर अनुसंधान प्रसंग, अवधि, अपेक्षित पृष्ठभूमि, परिणति, मूल्यांकन मानदण्ड, इत्यादि का उल्लेख होगा। विषय अन्तर विद्याशाखा प्रकृति का हो सकता है। स्वीकृत किया गया विषय शैक्षिक कार्यालय में भेजा जाएगा । शैक्षिक कार्यलय इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान UROP की साइट पर रखेगा। हर वर्ष अक्तूबर एवं मार्च के अंत में इस उद्देश्य से विषय को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ऐसे विद्यार्थी जिनका बकाया कार्य नहीं है और अच्छा शैक्षिक निष्पादन है , UROP के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदन संबंधित विभागीय अवर स्नातक समिति को करना होगा । UROP प्रदान करने के लिए विभागीय अवर स्नातक समिति के सदस्यों और परियोजना अन्वेषकों की एक समिति होगी। चयन किए गए विद्यार्थियों की सूची शैक्षिक कार्यालय को दी जाएगी। इन्हें UROP के पंजीयन के रूप में माना जाएगा।
इनके विशिष्ठ अभिलक्षण को सुनिश्चित करने के लिए UROP के सभी कार्यों को सख्ती से मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग में किए जा रहे सभी UROP की रिपोर्ट वार्षिक रूप से अनुषद के समक्ष रखी जाएगी।
UROP01 को करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान स्तर पर वित्त उपलब्ध कराया जा सकता है, वही UROP02/03 के लिए अनुसंधान परियोजना निधि का उपयोग विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए किया जा सकता है।
प्रारंभ में हर विभाग में 10% विद्यार्थियों को UROP उपलब्ध कराने की अपेक्षा होगी।
बी.टेक/ एम.एससी परियोजनाओं का मूल्यांकन
मूल्यांकन प्रक्रियाविधि
हरेक चरण में मूल्यांकन अलग से करके ग्रेड दिया जाएगा।
विद्यार्थी के द्वारा किया गया कार्य समुचित है, इसे सुनिश्चित करते हुए गाइड परियोजना रिपोर्ट मूल्यांकन हेतु जमा करने की अनुमति देंगे।
विद्यार्थी का विचार- विमर्श करने में तथा कार्य में अनियमित रहने के मामले में ( मूल्यांकन चरण में कम से कम एक महीना पहले ) "XX" ग्रेड दे सकते हैं। ( एक विद्यार्थी से अपेक्षा होती है कि गाइड के साथ सप्ताह में कम से कम एक बार बैठक करें।
विशेष परिस्थिति में ( जैसे कि लम्बी अवधि तक बीमार रहने, सुविधाओं में कमी या विलबं का होना ) बिना किसी ग्रेड पेनाल्टी के, जमा करने एवं मूल्यांकन करने के लिए अधिकतम एक महीने के विस्तार की अनुशंसा हो सकती है।
खराब प्रदर्शन और / अथवा अपर्याप्त कार्य पर परीक्षा पैनल ( वर्तमान नियमों के सामान ) फेल ग्रेड (FF या FR) दे सकता है।
"FF", ग्रेड के मामले में नई रिपोर्ट जमा कर एक महीने के बाद पुनः शामिल हो सकते हैं। ऐसे मामले में अधिकतम ग्रेड "BC" तक सीमित होगा।
"XX" एवं "FR" ग्रेड के मामले में विद्यार्थी को पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य के आधार पर ग्रेड II दिया जा सकता है ( विद्यार्थी को जब मूल्यांकन से बंचित रहने की आवश्यकता होती है। ), ऐसे मामले में 1 महीने के बाद पुनः परीक्षा आयोजित हो सकती है।