विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्र में उच्चतर शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश में स्थापित पन्द्रह उच्चतर प्रौद्योगिकी संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई एक है। -
संस्थान प्रतिवर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अवर स्नातक कार्यक्रम में औसतन 880 अभ्यर्थियों को, एमएसी कार्यक्रम में 280अभ्यर्थियों को, विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 1000 अभ्यर्थियों को एवं पी एच डी कार्यक्रम 450 अभ्यर्थियों दाखिला देता है ।