Student working on computer. IIT Bombay has one of the best computer facilities in the country
कम्प्यूटर पर कार्यरत छात्र । भा.प्रौ.सं. मुंबई में कम्प्यूटर की सुविधाीएँ,देश की श्रेष्ठ कम्प्यूटर सुविधाओं में से एक है।
About IITB
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के विषय में
संसद के एक अधिनियम से गठित,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना वर्ष 1958 में मुंबई के उत्तरी उपनगर,पवई में हुई। आज यह संस्थान देश के एक उत्कृष्ट शैक्षिक केन्द्र के रूप में पहचाना जाता है। इन कुछ वर्षों में भा.प्रौ.सं. मुंबई में सभी शैक्षिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में बहुयामी प्रगति हुई है। विश्व के श्रेष्ठ संस्थानों से समानता बनाए रखने के लिए सुविधाओं और अवसंरचनात्मक सुविधाओं में समानांतर विकास हुआ है। संस्थान समय के साथ उत्कृष्ट विकास की स्थिति में है। इस प्रकार के संस्थान जिन चिंतन और आदर्शों पर बनते हैं वह विकसित होते रहते हैं और राष्ट्र की आकांक्षाओं,राष्ट्रीय परिदृश्य और विश्वव्यापी प्रवृत्ति के अनुसार बदलते रहते हैं । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भी इसी प्रकार का एक संस्थान है ।
 
<