|
भा.प्रौ.सं. मुंबई के संकाय को पुरस्कार
प्रा. आशिष दास, गणित विभाग को "5वाँ एम.आर.पई पुरस्कार"के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार श्री एम.आर. पई की स्मृति में शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य बहुत ही सक्रिय अनुसंधान, जिसमें मौलिका का प्रदर्शन होता है और जो समाज में उपभोक्ता कल्याण के लिए प्रभावी होता है, को मान्यता प्रदान करता है। प्रा. दास को यह पुरस्कार बैंक ग्राहकों के हितार्थ भारतीय बैंकिंग में विनियामक परिवर्तन करने के उनके सफल प्रयास के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार समिति ने यह विचार किया कि यह दिन-प्रतिदिन की जिन्दगी को स्पर्श करनेवाले कुछ मुद्दों को सांख्यिकी एवं सांख्यिकीय तर्क के प्रयोग का एक आदर्श नमूना है। अधिक विवरण के लिए देखें : http://www.math.iitb.ac.in/news/ad.htm --------------------------------------------------------------------------------------- प्रा. एस.एल.धिंगरा, सिविल अभियांत्रिकी विभाग की नियुक्ति बोधगम्य परिवहन प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय लाभ मूल्यांकन एवं लागत कार्यदल की कार्यकारणी समिति में नियुक्त हुए हैं। आई बी ई सी का गठन अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के समन्वयन एवं विस्तार सूचना एवं तकनीक का आदान-प्रदान एवं बोधगम्य परिवहन प्रणाली की लागत और लाभ का मूल्यांकन करने के लिए हुआ है।
अधिक विवरण के लिए देखें : http://www.civil.iitb.ac.in/~dhingra/
|