टेक कन्नेक्ट 2009 : भा.प्रौ.सं.मुंबई ने अपनी नई खोजों की प्रदर्शनी

4 अप्रैल 2009 को भा.प्रौ.सं. मुंबई का औद्योगिक अनुसंधान एवं परामर्शद केन्द्र (आई आर सी सी) ने टेक कन्नेक्ट का उत्सव मनाया । एक एक ऐसा आयोजन है जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में श्रेष्ठतम अनुसंधान एवं नवाचार को प्रदर्शित किया जाता है । टेक कन्नेक्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई की विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा नवोद्भावन एवं उद्यमवृत्ति संस्था से निकलनेवाले बड़ी संख्या में उत्पादों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का पहला-पहला प्रयास है ।

 

हाल के वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत जनन से लेकर नैनो-पैमाने पर औषध वितरण प्रणाली तक के क्षेत्रों में, देश की महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकी सृजन पर भा.प्रौ.सं., मुबंई में महत्व बढ़ता जा रहा है ।

फिलहाल भा.प्रौ.सं. मुंबई में 1300 से अधिक पीएच.डी. छात्र तथा 450 संकाय सदस्य अनुसंधान के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं । यह भारत में अनुसंधान समूह के सबसे बड़े परिसमूहों में से एक है । प्रयोगशालों साथ ही साथ साइन सदनों से परे भी भा.प्रौ.सं. मुंबई के छात्रों एवं भा.प्रौ.सं. मुंबई के भूतपूर्व छात्रों दोनों ही के द्वारा पर्याप्त संख्या में बहुरुपी सफल उद्यमवृत्ति उपक्रम हुए है । यह संस्थान वर्तमान में अभियांत्रिकी के विविध शाखाओं में 80 से अधिक पेटेंड धारक है ।

टेक कन्नेक्ट 2009 की अभिकल्पना प्रत्येक बृहद अनुसंधान क्षेत्र से उद्योगों हेतु लाभ को श्रेष्ठतम बनाना है । प्रदर्शित किए जा रहे हर उत्पाद एक ऐसे उद्योग समूह के एक अंश थे जो इससे लाभान्वित होनेवाले हैं । कुल मिलाकर हर क्षेत्र ने स्वयं ही आज अनुसंधान के सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्र को दर्शाया । ये क्षेत्र हैं ऊर्जा एवं हरित प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं औषध,ऑटोमोबाइल्स एवं परिवहन, तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी । इस अनुसंधान क्षेत्रों को इस लिए चुना गया ताकि एक ही साथ उद्योगों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो और समाज के लाभ को अधिकतम किया जा सके । भा.प्रौ.सं. मुंबई वैश्विक रुप से इनमें प्रत्येक में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है ।

टेक कन्नेक्ट 2009 आयोजन श्रृंखला में यह पहला आयोजन होगा जिससे आशा की जाती है कि उद्योगों के साथ भा.प्रौ.सं. मुंबई के सेतु का निर्माण करेगा तथा सबल बनाएगा । आशा है भा.प्रौ.सं. मुंबई के अन्दर एवं बाहर में इस संस्थान में उपलब्ध विविध एवं अनुपम नवोचार वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय वस्तुओं के प्रति जागरुकता के बढाएगा ।