ट्राय टेक्नोसोल्युशन : भा.प्रौ.सं.मुंबई की सफलता की एक गाथा“छात्र के रूप में जो हम सीखते हैं, उसे उपक्रम के रूप से शुरु करने के लिए वास्तव में उसी में अनुरक्त रहने की आवश्यकता होती है ताकि एक उद्यमी के रूप में कठिनाइयों एवं अनिश्चित चरण में बने रहें” यह कहना है, श्री गगन गोयल और अभिषेक बिश्वाल का। दोनों भा.प्रौ.सं. मुंबई के भूतपूर्व छात्र हैं। अक्तूबर 2006 में टी आर आई टेक्नोलॉजी प्रा. लि. को दोनों ने मिलकर स्थापित किया हैं । इस कम्पनी का अग्रणी प्रभाग थिंक लैब है जो छात्रों एवं उद्योगों के श्रमबल को लक्ष्य कर रोबोटिक्स एवं इम्बेडेड (अंतःस्थापित) प्रणाली में प्रशिक्षण एवं शिक्षा पर ध्यान देता है । इस कम्पनी का उद्भावन, भा.प्रौ.सं. मुंबई के नवोद्भावन एवं उद्यमवृत्ति संस्था (साईन)) में हुआ है । यह भा.प्रौ.सं.मुंबई में प्रौद्योगिकी की प्रोन्नति के लिए व्यवसाय उद्भावन की व्यवस्था करता है ।
गगन और अभिषेक अपने अभियांत्रिकी छात्र के दिनों से ही रोबोटिक्स (यंत्र मानविकी) में गहरी अभिरूचि रखते हैं । कई अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में इन्होंने भाग लिया है । उद्योगों की नौकरियों की जगह इस युवादल ने उद्यमवृत्ति को पुराना अनुभव तथा विभिन्न स्पर्धाओं में मिले ज्ञान सहित अपनी शैक्षिक शिक्षा से ‘स्टार्ट-अप’ का बीजारोपन किया । साईन ने इसमें सुविधा प्रदान करनेवाला एक कारक के रूप में अपनी भूमिका निभाई । थिंक लैब का लक्ष्य छात्रों के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी शिक्षा को और भी प्रभावी बनाना है । यह उन्हें प्रश्नोत्तरी विषय वस्तु, अनेक किस्म के रोबोटिक्स किट, सोफ्टवेयर आधारित प्रोग्रामिंग टूल और बुनियादी एवं प्रगत स्तर के प्रशिक्षण प्रोग्राम तथा वेब आधारित सीखने के संसाधन प्रदान करता है । इस कम्पनी ने देशभर के 35 शहरों में 30,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है । इसने उद्योगों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार इम्बेडेड सिस्टम(अंतस्थापित प्रणाली) का व्यवस्थित कार्यक्रम शुरु किया है । इम्बेडेड (अंत:स्थापित) जगत के विभिन्न निगमों के साथ फिलहाल समझौता बना रहा है । रोबोटिक्स तथा इम्बेडेड प्रणाली दोनों में ही हार्डवेयर एवं सोफ्टवेयर का संमिश्रण कम्पनी को स्पर्धात्मक लाभ पहुँचाता है । इसके अलावा यह कम्पनी शैक्षिक संस्थानों को अलग से रोबोटिक्स किट तथा रोबो लैब किट आपूर्ति करता है । साईन में अपने उद्भावन काल से यह कम्पनी एक बिखरे व्यवसाय से लेकर एक बड़े पेशेवर रूप से प्रोत्साहित व्यवसाय की हस्ति के परिवर्तन काल से गुज़रा है । वर्तमान में इसमें 70 कर्मचारी नियुक्त हैं । बड़े पैमान पर व्यवसाय को देखने के लिए ऐसे उत्तरदायित्व की हिस्सेदारी अपनाने की संभावनाओं की खोज कर रहा है जहाँ पर थिंक लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए अन्य प्रशिक्षण संस्थानों को प्रशिक्षण दे सके । भारत में इस कम्पनी के भारत के अग्रणी वेंचर कैपिटल फर्म से ईक्विटी निवेश प्राप्त किया है ।
थिंक लैब और इसके संस्थापक ने पहले ही कई सम्मान प्राप्त कर लिए हैं । इस कम्पनी को नवम्बर 2006 में ई टी वार्टहन बिजनेस प्लान स्पर्धा में द्वितीय स्थान मिला । बिजिनेस वीक ने दिसंबर 2007 में 25 शीर्ष उद्यमी में गगन गोयल को रखा । इस कम्पनी ने वर्ष 2008 का आई एस बी ए (इंडियन स्टेप एण्ड बिजनैस इनक्यूवेटर एसोसियशन) पुरस्कार जीता ।
|