मालदीव पत्रकार मंडल ने भाप्रौसं मुंबई का दौरा किया

मालदीव के 20 पत्रकारों/संपादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी मीडिया हेतु भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित परिचय कार्यक्रम के एक भाग के रूप में 30 मई, 2022 को भाप्रौसं मुंबई का दौरा किया।

संकायाध्यक्ष (अनुसंधान और विकास), भाप्रौसं मुंबई प्रा मिलिंद अत्रे ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और भाप्रौसं मुंबईे में विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं का विहिंगावलोकन किया।